Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार पुलिस टीम की ओर से चलाए गए सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नाबालिग स्कूली बच्चों द्वारा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के स्कूटर और मोटरसाइकिल चलाने तथा वाहनों में तीन सवारी बैठाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर प्रभावी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान ऐसे कुल पांच वाहनों को सीज किया गया। इसके साथ ही संबंधित नाबालिग बच्चों के अभिभावकों को मौके पर बुलाकर बच्चों और उनके माता-पिता की काउंसलिंग की गई। अभिभावकों को यातायात नियमों का पालन करने नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रहने के संबंध में समझाया गया। पुलिस ने बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना केवल यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं है बल्कि यह उनकी स्वयं की तथा सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करता है। अपरिपक्व आयु में वाहन संचालन से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने की अनुमति न दें। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों की क्षणिक जिद या इच्छा पूरी करने से अधिक जरूरी उनकी सुरक्षा अनुशासन और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *