Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चम्बा थत्यूड कैम्पटी एवं छाम पुलिस ने तत्परता और तकनीकी प्रयासों के माध्यम से अलग-अलग स्थानों पर गुम हुए कुल पांच मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सकुशल सुपुर्द किए। कोतवाली चम्बा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल एवं तकनीकी सहायता से ओप्पो रेनो 10 5जी मोबाइल बरामद कर उसकी स्वामिनी तृप्ति शर्मा पत्नी अर्पित कुमार शर्मा निवासी पहाड़ी कॉलोनी कनखल हरिद्वार को सुपुर्द किया। थाना थत्यूड पुलिस ने राजस्थान निवासी पर्यटक केशव गर्ग पुत्र हरिचरण गर्ग का गुम हुआ आईफोन 14 प्रो बरामद किया। मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर उसे उसके स्वामी को सुपुर्द किया। कोतवाली कैम्पटी पुलिस ने कैम्पटी फॉल क्षेत्र से गुम हुए नथिंग कंपनी के दो मोबाइल फोन बरामद किए। दोनों मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत लगभग 80 हजार रुपये है। पुलिस ने मोबाइल फोन उनके स्वामियों समीर पंवार निवासी ग्राम कैम्पटी एवं पूजा राठौर पत्नी दिनेश राठौर निवासी ग्राम मतेला थाना कैम्पटी को सुपुर्द किए। थाना छाम पुलिस ने यात्रा के दौरान गुम हुआ आईफोन एक्स तकनीकी सहायता से बरामद कर उसके स्वामी नितिन कलूड़ा पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी रायवाला देहरादून को सकुशल सुपुर्द किया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर सभी स्वामियों के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने टिहरी पुलिस की तत्परता संवेदनशीलता एवं सराहनीय कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया। टिहरी पुलिस द्वारा गुमशुदा और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए तकनीकी संसाधनों एवं सीईआईआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग करते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का यह प्रयास आमजन के प्रति उसकी संवेदनशीलता एवं मानवीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *