Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी कुंजापुरी मेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल निकिता खंडेलवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे ने मेला स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मेला क्षेत्र पार्किंग स्थल प्रवेश एवं निकासी मार्ग सहित मेले से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भीड़ प्रबंधन भीड़ नियंत्रण पार्किंग व्यवस्था यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने फायर सेफ्टी और आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के साथ श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। मेला क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती यातायात व्यवस्था और प्रमुख ड्यूटी प्वाइंट्स को प्रभावी रूप से व्यवस्थित करने पर भी जोर दिया गया ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान 11 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री उत्तराखंड के कुंजापुरी मंदिर नरेंद्रनगर आगमन के दृष्टिगत मंदिर परिसर हेलीपैड रूट पार्किंग स्थल प्रवेश एवं निकासी मार्गों तथा ड्यूटी प्वाइंट्स और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा एवं पुलिस व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *