प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।भारतीय जनता पार्टी के जिला विधि प्रकोष्ठ पौड़ी गढ़वाल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन में समर्पित 25 वर्षों के सफल सेवाकाल के पूर्ण होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने संयुक्त बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट तथा क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के प्रति हार्दिक आभार एवं कृतज्ञता प्रकट की। जिला विधि प्रकोष्ठ के संयोजक अनूप सिंह पांथरी ने कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि श्रीनगर में शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के बाद अब पूरे शहर के लिए 24 घंटे निरंतर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की स्वीकृति दिलाना कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक कार्य कराए गए हैं जिससे संपूर्ण क्षेत्र विकास के एक नए मॉडल के रूप में स्थापित हुआ है। डबल इंजन सरकार के सहयोग से धरातल पर उतरे ये ऐतिहासिक कार्य क्षेत्र के स्वर्णिम भविष्य की मजबूत नींव हैं। जिला विधि प्रकोष्ठ ने 7 अक्टूबर को श्रीनगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन तथा शहर के मुख्य मार्गों से निकलने वाली भव्य सेवा ज्योति यात्रा का पूर्ण समर्थन किया। प्रकोष्ठ ने सभी प्रबुद्ध नागरिकों अधिवक्ताओं और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला विधि प्रकोष्ठ भाजपा पौड़ी गढ़वाल के संयोजक अनूप सिंह पांथरी सह संयोजक विकास पंत पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड अर्जुन सिंह भंडारी अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी ब्रह्मानंद भट्ट नितेश भारती बलवीर सिंह रौतेला ओम प्रकाश मैठानी परमानंद मैठानी विवेक जोशी आनंद सिंह बुटोला कुलदीप दानू गौरव उपाध्याय प्रेरणा काला लक्ष्मीकांत आदि उपस्थित थे।
