प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब स्मैक चरस गांजा तथा जुआ-सट्टा आदि की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद के सभी कोतवाली प्रभारियों और थाना अध्यक्षों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 6 अक्टूबर 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस ने गर्दा माता बाल्मीकि बस्ती निकट रेगुलेटर पुल के पास सत्येंद्र पुत्र गजेंद्र निवासी बाल्मीकि बस्ती कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 52 पाउच देशी शराब माल्टा बरामद की। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में कांस्टेबल बृजमोहन और कांस्टेबल अनिल चौहान शामिल रहे।
