Spread the love

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डांडा मयाली पोस्ट भैड़कूट निवासी संदीप कुमार पुत्र चतरू मिस्त्री के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। संदीप कुमार के दोनों गुर्दे खराब हो चुके हैं और उनका उपचार श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल देहरादून में चल रहा है। संदीप कुमार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके उपचार में सहायता उपलब्ध कराने के लिए विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। विधायक के आग्रह के बाद संदीप कुमार के उपचार के लिए पांच लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उपचार के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारी से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों को उपचार में आर्थिक सहयोग मिलने से उनके परिवारों को कठिन परिस्थितियों में राहत मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *