प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने मंगलवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गईं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में विद्युत व्यवस्था सीसीटीवी कंट्रोल रूम साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जीएस रावत कांग्रेस पार्टी के मदन लोहानी आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
