Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बाल विकास परियोजना के तहत 6 अक्टूबर 2026 को माह कार्यक्रम आंगन मिलन का आयोजन आंगनबाड़ी केंद्र गहड़ पैंतूल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमला बिष्ट सीडीपीओ आशा रावत सुपरवाइजर कमला सुपरवाइजर नेहा सुमा रावत दीपक पुन्य रावत एएनएम नेहा रावत एएनएम अनीता रावत सीएचओ उर्मिला स्नेहा बिष्ट ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म कराई गई तथा दो महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के प्रवेश उत्सव को भी उत्साह और जोर-शोर के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र गहड़ पैतूल ऊरगणी चित्रमी प्रथम-द्वितीय सैनोजल उपचार कापकरी और सहायिकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। आंगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को बाल विकास से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ने के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी बच्चों के सर्वांगीण विकास और महिलाओं के कल्याण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *