प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में आपराधिक तत्वों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस ने संभावित वारदातों से पहले दो युवकों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया 6 और 7 अक्टूबर 2026 की रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को नहर पटरी पर एचआरडीए कार्यालय के पास एक युवक मोटरसाइकिल के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला पूछताछ में उसकी पहचान अक्षित शर्मा के रूप में हुई पुलिस को देखकर सकपकाए युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ इसके अतिरिक्त पुलिस टीम ने रात में पीरबाबा कॉलोनी और रेलवे पुल के नीचे डबल फाटक की ओर जाने वाले रास्ते से रोहित सैनी नाम के युवक को हिरासत में लिया उसके कब्जे से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल दो मैगजीन और 32 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ पूछताछ में दोनों युवकों ने एक ही सप्लायर से उक्त तमंचा पिस्टल और कारतूस खरीदने की जानकारी दी मिली जानकारी के आधार पर पुलिस सामने आए कथित सप्लायर की तलाश में जुटी हुई है पुलिस के अनुसार पकड़ा गया संदिग्ध खरीदी गई पिस्टल को मुनाफे के साथ किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के उद्देश्य से रेलवे पुल के नीचे आया था पकड़े गए दोनों युवकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है बरामद अवैध शस्त्र और कारतूस को विधिवत सील कर पुलिस कब्जे में लिया गया है गिरफ्तार आरोपियों में अक्षित शर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम जस्सवावाला धनौरी थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार और रोहित सैनी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम जस्सवावाला धनौरी थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार शामिल हैं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर का एक तमंचा 32 बोर की एक पिस्टल 32 बोर की दो मैगजीन 32 बोर के दो जिंदा कारतूस एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि नए लड़कों का इस तरह अवैध असलहों के प्रति आकर्षित होना चिंता का विषय है पुलिस अपना काम करेगी ही लेकिन अभिभावकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने बच्चों की हरकतों पर ध्यान दें पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र कांस्टेबल इतेंद्र ध्यानी कांस्टेबल रंग मोहन और कांस्टेबल अनिल शर्मा शामिल रहे
