प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। खेल महाकुम्भ 2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालिका वर्ग में अंडर-14 अंडर-19 एवं अंडर-25 वर्ग के मुकाबले खेले गए अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में नैनीताल ने अल्मोड़ा को 5-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया अंडर-19 बालिका वर्ग में देहरादून ने उत्तरकाशी को 2-0 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया वहीं अंडर-25 बालिका वर्ग में पौड़ी ने बागेश्वर को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया प्रतियोगिता के चौथे दिन 7 अक्टूबर 2026 को बालक वर्ग के विभिन्न मुकाबले खेले गए अंडर-14 बालक वर्ग में देहरादून ने हरिद्वार लोकसभा को 4-3 से हराया जबकि हरिद्वार राज्यसभा और नैनीताल के बीच हुए मुकाबले में नैनीताल ने 5-1 से जीत दर्ज की अंडर-14 बालक वर्ग के एक अन्य मुकाबले में चमोली ने टिहरी को 1-0 से हराया अंडर-19 बालक वर्ग में अल्मोड़ा ने देहरादून को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की अंडर-19 बालक वर्ग के एक अन्य मुकाबले में नैनीताल ने हरिद्वार राज्यसभा को 3-0 से हराया जबकि पौड़ी ने टिहरी को 2-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया प्रतियोगिता के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी युवा कल्याण विभाग हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी यमकेश्वर पूनम मिश्रा प्रशासनिक अधिकारी युवा कल्याण विभाग हरिद्वार जितेन्द्र पुंडीर सहायक प्रशिक्षक शुभम बोरा खेल विभाग हरिद्वार के खेल समन्वयक शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक निर्णायक सुमित एवं मुदस्सीम खेल प्रशिक्षक युवा कल्याण विभाग तथा अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे
