प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मेलाधिकारी सोनिका एवं अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती से भेंट कर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार के व्यापारियों एवं कुंभ मेले से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मेला प्रशासन के समक्ष रखते हुए कुंभ मेला मद से व्यापारियों स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं के विस्तार का आग्रह किया प्रतिनिधिमंडल ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के साथ शहर की दीर्घकालिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थायी अवस्थापना कार्यों को प्राथमिकता दिए जाने की सराहना करते हुए सरकार एवं मेला प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया मेलाधिकारी सोनिका एवं अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि कुंभ मेला 2027 की तैयारियों में व्यापारियों सहित सभी हितधारकों के सुझाव एवं फीडबैक को महत्वपूर्ण मानते हुए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि कुंभ की तैयारियों के साथ हरिद्वार शहर की दीर्घकालीन आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है ताकि मेला अवधि के साथ साथ भविष्य में भी इन कार्यों का लाभ स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को मिल सके अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया उन्होंने कहा कि शहर के आंतरिक क्षेत्रों में संपर्क मार्गों और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के साथ ही पार्किंग की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर भी मेला प्रशासन का विशेष ध्यान है स्थायी कार्यों से लंबे समय तक मिलेगा लाभ व्यापारियों ने की सराहना भेंटवार्ता के बाद प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजीव नैयर जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री विजय शर्मा प्रदेश सचिव कमल बृजवासी जिला महामंत्री प्रदीप कालरा हरिद्वार तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कुंभ मेला 2027 को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना की व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि कुंभ की तैयारियों के तहत बड़ी संख्या में स्थायी प्रकृति के कार्य किए जा रहे हैं जिनका लाभ मेला समाप्त होने के बाद भी हरिद्वार के स्थानीय निवासियों व्यापारियों और श्रद्धालुओं को लंबे समय तक मिलता रहेगा अवस्थापना विकास के यह महत्वपूर्ण कार्य भविष्य में होने वाले आयोजनों के लिए भी मजबूत आधार तैयार करेंगे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कुंभ नगरी में पैदल आवागमन को सुगम बनाने के लिए किए जा रहे फुटपाथ निर्माण की विशेष रूप से सराहना की उन्होंने कहा कि प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों तक पैदल पहुंच को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण है साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रबंधों की भी उन्होंने प्रशंसा की प्रतिनिधिमंडल ने शहर के विभिन्न चौराहों के सुधार सड़कों के सुदृढ़ीकरण तथा अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए बड़े पैमाने पर कराए जा रहे स्थायी कार्यों को महत्वपूर्ण बताया उन्होंने कहा कि दीर्घकालीन आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किए जा रहे इन कार्यों से हरिद्वार की आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी शहर के सौंदर्यीकरण तथा नागरिक सुविधाओं के विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए भी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सरकार एवं मेला प्रशासन का आभार व्यक्त किया
