प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर द्वारा थाना स्तर पर अलग-अलग पुलिस टीमों को क्षेत्र में सक्रिय किया गया गठित पुलिस टीमों ने थाना और चौकी क्षेत्र में सक्रिय रहकर 6 अक्टूबर 2026 को चौकी रायसी क्षेत्र से एक शराब तस्कर को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा पुलिस ने उसके कब्जे से पांच लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की पकड़े गए व्यक्ति की पहचान तेजपाल पुत्र नंदा निवासी डूगरपुर रायसी कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है उसके विरुद्ध कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ब्रहमदत्त बिजल्वाण प्रभारी चौकी रायसी हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिंह और हेड कांस्टेबल रविन्द्र नागर शामिल रहे
