Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में तीन राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के आगमन के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में फेरबदल किया गया है इसके साथ ही जनपद में दो नए सर्किल की बढ़ोतरी हुई है सर्किल बहादराबाद की जिम्मेदारी सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी देवव्रत जोशी को दी गई है इसके अंतर्गत कोतवाली बहादराबाद और कोतवाली कलियर को रखा गया है सर्किल नगर की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी शिशुपाल नेगी को दी गई है इसके अंतर्गत कोतवाली नगर और कोतवाली श्यामपुर शामिल हैं सर्किल ज्वालापुर की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी संजय चौहान को दी गई है इसके अंतर्गत कोतवाली ज्वालापुर और कोतवाली पथरी को रखा गया है सर्किल सदर की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र बलूनी को दी गई है इसके अंतर्गत कोतवाली सिडकुल और पुलिस लाइन शामिल हैं सर्किल रुड़की की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी ओशिन जोशी को दी गई है इसके अंतर्गत कोतवाली रुड़की और कोतवाली गंगनहर को रखा गया है सर्किल मंगलौर की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी को दी गई है इसके अंतर्गत कोतवाली मंगलौर और कोतवाली झबरेड़ा शामिल हैं सर्किल लक्सर की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी देवेन्द्र सिंह नेगी को दी गई है इसके अंतर्गत कोतवाली लक्सर और कोतवाली खानपुर को रखा गया है सर्किल भगवानपुर की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी सुमित पाण्डे को दी गई है इसके अंतर्गत कोतवाली भगवानपुर और थाना बुग्गावाला शामिल हैं सर्किल रानीपुर की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी दक्ष शोखंद को दी गई है इसके अंतर्गत कोतवाली रानीपुर और कोतवाली कनखल को रखा गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *