Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर त्वरित कार्रवाई के लिए क्षेत्र में रवाना किया गया पुलिस टीमों ने शांति व्यवस्था ड्यूटी के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान होटल और कैफे में छापेमारी की पुलिस टीम ने रामपुर चुंगी स्थित रॉयल कैफे और एफएम कैफे में हुक्का बार के रूप में हुक्का और धूम्रपान कराए जाने के दौरान तीन आरोपितों को हिरासत में लिया मौके से 10 हुक्के बरामद किए गए हिरासत में लिए गए आरोपितों में फहीम पुत्र तस्लीम निवासी सत्ती मोहल्ला रुड़की कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार अनस पुत्र आकिल निवासी बुक्कनपुर कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार और मोबिन पुत्र कुर्बान निवासी पिरान कलियर थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार शामिल हैं पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी उपनिरीक्षक नवीन कुमार उपनिरीक्षक पंकज कुमार हेड कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद कांस्टेबल संजय कांस्टेबल रणवीर और कांस्टेबल राकेश राणा शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *