Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए 07 अक्टूबर 2026 को तहसीलदार लक्सर दीवान सिंह राणा तथा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के संयुक्त नेतृत्व में लक्सर में स्थित आटा सप्लायरों होलसेलरों ट्रांसपोर्टरों एवं रिटेल प्रोविजन स्टोरों का निरीक्षण किया गया मौके पर नवरात्रि पर्व में उपयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों में कुट्टू आटा के 02 खाद्य नमूने तथा सेंधा नमक रॉक साल्ट का 01 नमूना सहित कुल 03 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए लिए गए टीम द्वारा गोवर्धनपुर रोड रुड़की तिराहा सोसायटी रोड खानपुर रोड तथा बसेड़ी रोड पर स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों के संग्रह स्थल स्टोरेज गोदाम तथा विक्रय स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया लेकिन कहीं पर भी खुला कुट्टू आटा का विक्रय एवं संग्रह नहीं पाया गया सभी दुकानदारों को टीम द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यदि कहीं पर भी बिना निर्माण तिथि एवं समाप्ति तिथि का कुट्टू आटा पाया गया तो संबंधित खाद्य प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर कार्रवाई की जाएगी कोतवाली मोड़ बसेड़ी रोड पर स्थित एक खाद्य प्रतिष्ठान से मिनट मेड सन क्रश लिमका फैंटा तथा मिरिंडा की कुल 55 पैक्ड बोतलें समाप्ति तिथि के बाद की मिलीं जिन्हें टीम द्वारा मौके से हटवाकर नष्ट कराया गया संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के विरुद्ध समाप्ति तिथि के बाद के खाद्य पदार्थ बेचने के मामले में न्यायालय में मामला दायर करने की संस्तुति की गई है गोवर्धनपुर रोड स्थित एक प्रोविजन स्टोर पर फफूंदी लगा और कीड़ा लगा 4 किलो मल्टी ग्रेन आटा मिला जिसे भी मौके से हटवाकर नष्ट कराया गया संबंधित प्रतिष्ठान के मालिक के विरुद्ध न्यायालय में मामला दायर कराया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *