Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडे एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में आगामी नवरात्र पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए लगातार सघन निरीक्षण एवं नमूना संग्रह अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार महिमानंद जोशी के नेतृत्व में 07 अक्टूबर 2026 को हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया अभियान के तहत वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा द्वारा भूपतवाला स्थित ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड के वेयरहाउस प्रतिष्ठान ब्लिंकिट का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थों के रखरखाव भंडारण एवं विक्रय के संबंध में कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं निरीक्षण के दौरान स्टोर में कुछ खाद्य पदार्थों की बोतलों पर फंगस लगी हुई पाई गई जबकि कुछ रैकों पर भी फंगस पाया गया अस्वच्छकारी एवं अस्वास्थ्यकारी दशाओं में खाद्य पदार्थों के भंडारण के मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई है संबंधित प्रावधान के तहत 2 लाख रुपये तक के अर्थदंड का प्रावधान है इसके अतिरिक्त उक्त स्टोर में कई ब्रांडों की आयातित कोल्ड ड्रिंक्स खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के लेबलिंग संबंधी प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए रखी हुई पाई गईं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा उक्त सभी कोल्ड ड्रिंक्स को सीज कर दिया गया है साथ ही ब्लिंकिट के स्टोर तथा संबंधित मार्केटिंग सप्लायर एवं थोक विक्रेता फर्मों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई प्रस्तावित की गई है इस संबंध में दिल्ली स्थित मार्केटिंग कंपनियों कैनोपस ग्लोबल वेंचर्स स्नेकस्टार एवं एस मार्केटिंग आदि को मिथ्या छाप कोल्ड ड्रिंक्स की मार्केटिंग आयातश्रभंडारण एवं विक्रय के संबंध में नोटिस जारी किए गए हैं मिथ्या छाप खाद्य एवं पेय पदार्थों के निर्माण पैकेजिंग एवं विक्रय पर अधिकतम 3 लाख रुपये तक के अर्थदंड का प्रावधान है निरीक्षण के दौरान मांगे जाने पर उक्त स्टोर के मैनेजर द्वारा पेस्ट कंट्रोल संबंधी अभिलेख कार्मिकों के मेडिकल फिटनेस संबंधी अभिलेख कार्मिकों के प्रशिक्षण संबंधी अभिलेख एफएसएमएस संबंधी अभिलेख स्टोर की साफ सफाई का रिकॉर्ड चूहों की रोकथाम के संबंध में की गई व्यवस्था संबंधी अभिलेख तथा डैमेज खाद्य सामग्री संबंधी अभिलेख आदि उपलब्ध नहीं कराए जा सके ब्लिंकिट स्टोर के निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा द्वारा प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नोटिस की संस्तुति की गई है मिलावट के संदेह के आधार पर उक्त स्टोर से कुटू आटा के 2 नमूने पनीर का 1 नमूना मिठाई का 1 नमूना एवं ब्रेड का 1 नमूना कुल 5 नमूने जांच हेतु लिए गए हैं सभी नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए प्रेषित किया गया है प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात संबंधित स्टोर एवं निर्माता तथा विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा आगामी त्योहार एवं यात्रा सीजन को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट अस्वच्छ भंडारण तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रखा जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *