प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को बीएसएम कॉलेज के प्रांगण रुड़की में सेवा ज्योति यात्रा विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया जिसे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में आमजन ने सुना कार्यक्रम में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी मेयर नगर निगम हरिद्वार किरण जैसल भाजपा जिलाध्यक्ष हरिद्वार आशुतोष शर्मा रुड़की डॉ मधु सिंह सहित राज्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे इस अवसर पर संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा एवं बैडमिंटन खिलाड़ी भारत भूषण गुप्ता सहित उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की गई तथा उपस्थित लोगों को विकसित भारत 2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन सेवा कार्यों एवं जनकल्याणकारी प्रयासों की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई गई सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का कार्य किया है उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार ने समाज के गरीब वंचित किसान महिला युवा एवं अन्य वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं एवं महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सरकार के प्रयासों के साथ साथ प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा भी जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं और विकास परियोजनाओं को गति प्रदान की जा रही है उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और उत्तराखंड की स्थानीय आवश्यकताओं एवं संभावनाओं के अनुरूप प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित हो कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा जब उनका लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक समय पर पहुंचे उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास के पात्र लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार के प्रयासों के साथ जनभागीदारी को मजबूत करना भी आवश्यक है कार्यक्रम के दौरान सेवा ज्योति यात्रा भी आयोजित की गई यात्रा के माध्यम से सेवा सुशासन एवं विकसित भारत के संकल्प का संदेश जन जन तक पहुंचाया गया कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को भी प्रसारित किया गया सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं के प्रति जागरूक करना तथा जन सेवा से राष्ट्र सेवा की भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा कार्यक्रम में विधायक रानीपुर आदेश चौहान राज्य मंत्री देशराज कॉर्नवाल आदेश सैनी नितिन गौतम शोभाराम प्रजापति अजीत सिंह सागर गोयल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ तहसीलदार शुभाग्नि सहित विभिन्न क्षेत्रों के मंडल अध्यक्ष जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे
