प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कुंभ मेला 2027 के दौरान अखाड़ों द्वारा आयोजित की जाने वाली पेशवाईयों को लेकर अखाड़ों और मेला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं पेशवाई कुंभ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं अखाड़ों के साथ समन्वय करते हुए मेला प्रशासन द्वारा पेशवाई मार्गों पर आवश्यक व्यवस्थाओं साधु संतों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा और सुगम आवागमन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर तैयारियां की जा रही हैं इसी क्रम में बुधवार को पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव महंत राम रतन गिरी के साथ मेला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने निरंजनी अखाड़े की पेशवाई के प्रस्तावित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया इस दौरान पेशवाई को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं सुगमता एवं सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर मौके पर ही विचार विमर्श किया गया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियों के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए गोविंदपुरी से छावनी स्थल तक होगा पेशवाई का मार्ग कुंभ मेले में परंपरानुसार पंचायती अखाड़ा निरंजनी की पेशवाई एसएमजेएन पीजी कॉलेज परिसर गोविंदपुरी से प्रारंभ होकर निरंजनी अखाड़ा परिसर स्थित छावनी स्थल में प्रवेश करती है अधिकारियों की टीम ने अखाड़े के सचिव के साथ गोविंदपुरी से रानीपुर मोड़ शंकर आश्रम सिंहद्वार देशरक्षक तिराहा बाबा रामदेव पुलिया झंडा चौक बंगाली मोड़ शंकराचार्य चौक तुलसी चौक वाल्मीकि चौक होते हुए निरंजनी अखाड़ा मार्ग से अखाड़ा परिसर स्थित छावनी स्थल तक पूरे रूट का विस्तृत निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पेशवाई के स्वरूप एवं इसमें शामिल होने वाले साधु संतों रथों हाथियों धार्मिक प्रतीकों ध्वजों और झांकियों की संख्या एवं ऊंचाई को ध्यान में रखते हुए मार्ग की भौतिक स्थिति का जायजा लिया गया मार्ग में आने वाली संभावित बाधाओं यातायात व्यवस्था विद्युत एवं अन्य उपयोगिता सेवाओं पेड़ों मार्ग की चौड़ाई प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर भी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई भव्यता के अनुरूप होंगी सुरक्षा एवं सुविधा व्यवस्थाएं पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव महंत राम रतन गिरी ने पेशवाई को लेकर अधिकारियों से विस्तार से विचार विमर्श करते हुए कहा कि पेशवाईयों में बड़ी संख्या में साधु संतों के साथ रथ हाथी धार्मिक प्रतीक ध्वज और विभिन्न प्रकार की झांकियां शामिल होती हैं इनके स्वरूप एवं ऊंचाई को ध्यान में रखते हुए मार्ग पर सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए उन्होंने हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन को लेकर सरकार एवं मेला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की सराहना की उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के आयोजन को सुव्यवस्थित सुरक्षित एवं सफल बनाने में साधु संतों और अखाड़ों की ओर से प्रशासन को पूरा सहयोग दिया जाएगा उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ मेले को ऐतिहासिक और गरिमापूर्ण बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी समेकित कार्ययोजना के अनुरूप तैयारियां पूरी करने के निर्देश उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह गिल ने निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि पेशवाई मार्गों और छावनियों से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए समेकित कार्ययोजना तैयार कर उसके अनुरूप सभी कार्य समय से पूरे किए जाएं उन्होंने कहा कि पेशवाई के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के एकत्र होने को देखते हुए यातायात सुरक्षा अग्निशमन स्वच्छता पेयजल विद्युत प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को पर्याप्त स्तर पर सुनिश्चित किया जाए उन्होंने विशेष रूप से पेशवाई मार्ग में आने वाली संभावित बाधाओं को चिह्नित कर उनका समय से निराकरण करने तथा मार्ग को सुरक्षित सुगम और व्यवस्थित बनाने की अपेक्षा की निरीक्षण के दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी पूनम कैंथोला सीओ कुंभ उमेश मलिक सीओ यातायात बिपेन्द्र सिंह मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव सहित मेला प्रशासन पुलिस विभाग फायर सर्विस वन विभाग लोक निर्माण विभाग यूपीसीएल जल संस्थान नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
