प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर एवं साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत हैं इसी क्रम में बुधवार को एनआईसी सभागार में विकासखंड बहादराबाद के अंतर्गत आने वाली 06 ग्राम पंचायतों रावली महदूद सुल्तानपुर मंजरी अत्मलपुर बोंगला खेड़ली दादूपुर गोविंदपुर एवं सलेमपुर महदूद के ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई बैठक में कूड़ा निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा नियमित सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्राम प्रधानों जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए गांवों की गलियों मुख्य मार्गों सार्वजनिक स्थलों बाजार क्षेत्रों नालियों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से सफाई कराई जाए कहीं भी कूड़ा एकत्रित न होने दिया जाए तथा कूड़े के उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए उन्होंने कहा कि केवल अभियान चलाकर ही स्वच्छता सुनिश्चित नहीं की जा सकती बल्कि नियमित एवं निरंतर सफाई व्यवस्था को ग्राम पंचायतों की कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाना होगा उन्होंने कूड़ा निस्तारण के लिए डम्पिंग जोन बनाए जाने के लिए भूमि चिन्हित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को दिए जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों के स्वच्छ रहने से न केवल ग्रामीणों को बेहतर वातावरण मिलेगा बल्कि जनपद की समग्र स्वच्छता एवं सुंदरता में भी सुधार होगा उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें तथा लोगों को अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा न फैलाने के लिए प्रेरित करें उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने तथा कूड़ा इधर उधर फेंकने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया बैठक में बहादराबाद एवं बीएचईएल क्षेत्रांतर्गत लगने वाले पीठ बाजारों में सफाई व्यवस्था को लेकर भी जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा कि पीठ बाजार लगने से पहले बाजार के दौरान तथा बाजार समाप्त होने के बाद भी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए बाजार क्षेत्रों में कूड़ा एकत्रित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था हो तथा बाजार समाप्त होने के तत्काल बाद पूरे क्षेत्र की सफाई कराकर कूड़े का उचित निस्तारण किया जाए ताकि आसपास के क्षेत्रों में गंदगी न फैले इसके लिए उन्होंने जिला पंचायत एवं बीएचईएल के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि पीठ बाजारों में पॉलीथिन के उपयोग को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि दुकानदारों और व्यापारियों को पॉलीथिन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्पों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाए उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग किसी भी स्थिति में न होने पाए और इसके लिए नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निकायों या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि इसमें ग्राम पंचायत स्थानीय जनप्रतिनिधि व्यापारी दुकानदार और आम नागरिक सभी की सहभागिता आवश्यक है उन्होंने ग्राम प्रधानों से कहा कि वे अपने अपने क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था की नियमित समीक्षा करें और जहां भी सफाई व्यवस्था में कमी दिखाई दे उसे तत्काल दूर कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय करें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों एवं बाजार क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए तथा सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में सभी विभागों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का समन्वय आवश्यक है बैठक में ग्राम पंचायतों में कूड़ा प्रबंधन सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई नालियों की सफाई बाजार क्षेत्रों की स्वच्छता पॉलीथिन पर प्रभावी रोक तथा आमजन की सहभागिता सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने अपने क्षेत्रों में स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए जनपद को साफ-सुथरा बनाने के प्रशासन के प्रयासों में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह नगर प्रशासक बीएचईएल अतुल सचान बीडीओ बहादराबाद मानस मित्तल नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी आरएम सिडकुल कमल किशोर कर अधिकारी सतीश चंद ग्राम प्रधान रावली महदूद प्रमोद प्रधान तथा संबंधित ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे
