Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे की पहल पर जनपद में महिला सुरक्षा बालिका सशक्तिकरण और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में 13 अक्टूबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में कोतवाली कैम्पटी पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज कैम्पटी में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ 12 शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय के स्टाफ को महिला सुरक्षा आत्मरक्षा साइबर अपराध ऑनलाइन ठगी सोशल मीडिया की गोपनीयता और गौरा शक्ति मॉड्यूल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया। टीम गौरा ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की पहल पर गठित टीम गौरा के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने उनका आत्मविश्वास बढ़ाने और विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने में सक्षम बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान टीम गौरा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्हें किसी भी अप्रिय परिस्थिति में सतर्कता बरतने साहस और सूझबूझ से काम लेने तथा अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की जानकारी दी गई। छात्राओं को समझाया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न छेड़छाड़ या असुरक्षा की स्थिति में चुप न रहें और तत्काल पुलिस तथा अपने अभिभावकों को सूचित करें। उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के गौरा शक्ति मॉड्यूल की दी जानकारी पुलिस टीम ने छात्राओं को उत्तराखण्ड पुलिस ऐप में उपलब्ध गौरा शक्ति मॉड्यूल की सुविधाओं और महिला सुरक्षा से संबंधित सहायता के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए तरीके जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों फर्जी कॉल ऑनलाइन ठगी संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन गेमिंग के दौरान होने वाली धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि वे अपना ओटीपी पासवर्ड बैंक संबंधी विवरण और अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और ऑनलाइन लेन-देन के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। पुलिस टीम ने साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से शिकायत करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। सोशल मीडिया की गोपनीयता और फर्जी लिंक के प्रति किया जागरूक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को फेसबुक इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने अपनी गोपनीयता संबंधी सेटिंग्स मजबूत रखने और अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त उन्हें अपनी फोटो लोकेशन और निजी जानकारियां अनावश्यक रूप से सोशल मीडिया पर साझा न करने के लिए जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लॉटरी और अन्य सरकारी योजनाओं के नाम पर भेजे जाने वाले फर्जी संदेशों तथा संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने की सलाह भी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में शामिल रही पुलिस टीम कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक धनंजय अपर उपनिरीक्षक बाबू खां हेड कांस्टेबल मैराज आलम कांस्टेबल सुधांशु चौधरी पुलिस लाइन चंबा के कांस्टेबल कल्याण सिंह महिला कांस्टेबल विनिता महिला कांस्टेबल वन्दना तथा महिला होमगार्ड काजल निशा अंजलि और राधिका शामिल रहीं। टिहरी पुलिस ने की सतर्क रहने की अपील टिहरी पुलिस ने आमजन विशेषकर छात्र-छात्राओं और महिलाओं से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक और सतर्क रहें। साइबर अपराधों से बचाव के उपाय अपनाएं और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करें। किसी भी प्रकार की परेशानी उत्पीड़न या साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें। टिहरी पुलिस ने महिला सुरक्षा बालिका सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता के माध्यम से सुरक्षित समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *