Spread the love

प्रदीप कुमार
एकेश्वर-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि श्रमिक प्रदेश के विकास की आधारशिला हैं और उनके कल्याण सुरक्षा एवं सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। सड़क पुल भवन विद्यालय और अस्पताल जैसी आधारभूत सुविधाओं के निर्माण में श्रमिकों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने यह बात रविवार 29 नवंबर को विकासखंड मुख्यालय एकेश्वर में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित मेगा शिविर में प्रतिभाग करते हुए कही। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिविर के माध्यम से श्रमिक परिवारों को एक ही स्थान पर विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रमिकों के बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने से उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं स्वच्छता सामग्री और पोषण किट का वितरण श्रमिक परिवारों में स्वच्छता एवं बेहतर पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होगा। उन्होंने शिविर में श्रमिकों के लिए 46 प्रकार की स्वास्थ्य जांचों की सुविधा उपलब्ध कराने को भी महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में कार्य करने वाले श्रमिकों के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण आवश्यक है। इससे उन्हें अपनी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलने के साथ ही उचित चिकित्सकीय परामर्श भी मिल सकेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए कार्य कर रही है। शिविर के दौरान 177 श्रमिकों को शिक्षण सामग्री किट 160 श्रमिकों को स्वच्छता किट तथा 180 श्रमिकों को पोषण किट वितरित की गई। शिविर में कुल 180 श्रमिकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस एंबुलेंस का संचालन एकेश्वर सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम में श्रम निरीक्षक एमके बेलवाल राकेश नैथाणी सुनील रावत दर्शन दानू शुयश रावत नरेंद्र डंडरियाल सत्यराज सिंह गणेश डॉ.मनमोहन घिल्डियाल अशोक पुंडीर देवेंद्र भट्ट सीमा सजवाण श्रमायुक्त एसएस रांगड़ राजेश्वर जाशी और पंकज डोभाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *