प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। ऐतिहासिक बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 का सातवां दिन खेल कला संस्कृत और संस्कृति के अनूठे संगम के नाम रहा। दिनभर विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं शाम को संस्कृत समूह गान और महाभारत के प्रसंग पर आधारित चक्रव्यूह के मार्मिक नाट्य मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। मेले के माध्यम से बच्चों युवाओं और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। सातवें दिन गढ़वाल विश्वविद्यालय के इंडोर हॉल में विद्यालयी एवं ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत सिंह भंडारी ने किया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग कक्षा आठ तक सीनियर वर्ग कक्षा नौ से 12 तक ओपन एकल महिला एवं पुरुष ओपन पुरुष युगल तथा 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मास्टर्स पुरुष युगल मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में स्कूली खिलाड़ियों के साथ ओपन वर्ग के प्रतिभागियों को भी अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। बैडमिंटन प्रतियोगिता के जूनियर बालक वर्ग में ओम बिष्ट ने प्रथम और अभिज्ञान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में संध्या चमोली प्रथम और मानवी चमोली द्वितीय स्थान पर रहीं। सीनियर बालक वर्ग में दक्ष ने प्रथम और अनुराग ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सीनियर बालिका वर्ग में अनुष्का ने प्रथम और शगुन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं नगर निगम कार्यालय में आयोजित विद्यालयी मेंहदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। प्राथमिक वर्ग में होली एंजेल स्कूल की अनमोल ने प्रथम राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय श्रीकोट की ईशिता ने द्वितीय और सेंट थेरेसा कॉन्वेंट स्कूल की अनन्या डोबरियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में आरसी मेमोरियल स्कूल की योगिता प्रथम राजकीय नगर निगम प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर की कनिका द्वितीय और होली एंजेल कीर्तिनगर की दिव्यांशी तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में देवभूमि पब्लिक स्कूल की सृष्टि डोभाल ने प्रथम शेमफोर्ड स्कूल की सलोनी ने द्वितीय और रेनबो पब्लिक स्कूल की रिद्धिमा सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। मेले के सातवें दिन संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता के साथ विद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हुआ। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में परिष्कारम पब्लिक स्कूल श्रीकोट ने प्रथम जयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय ने द्वितीय और सेंट थेरेसा स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मास्टरमाइंड पब्लिक स्कूल को उभरती प्रतिभा के रूप में सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में शेमफोर्ड स्कूल ने प्रथम देवभूमि पब्लिक स्कूल ने द्वितीय और रेनबो पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत के श्लोकों और सामूहिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का संदेश दिया। सांस्कृतिक संध्या का विशेष आकर्षण शैलनट ग्रुप की ओर से प्रस्तुत महाभारत के प्रसंग पर आधारित चक्रव्यूह नाट्य मंचन रहा। अभिमन्यु के अदम्य साहस वीरता और बलिदान को मंच पर जीवंत करते कलाकारों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। नाटक में अभिमन्यु की भूमिका जतिन भट्ट ने दुर्योधन की भूमिका हरीश पुरी ने द्रोणाचार्य की भूमिका गणेश डिमरी ने युधिष्ठिर की भूमिका अंकित उछोली ने द्रौपदी की भूमिका श्रेया उनियाल ने उत्तरा की भूमिका शिवानी रावत ने और भीम की भूमिका विनायक अग्रवाल ने निभाई। कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय और सशक्त संवादों ने प्रस्तुति को यादगार बना दिया। इस अवसर पर शैलनट के अध्यक्ष अभिषेक बहुगुणा निर्देशक पंकज नैथानी और संरक्षक मदन लाल डंगवाल सहित ग्रुप के सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की गई। इस नाट्य प्रस्तुति को प्रियंका ज्वेलर्स के संजीव अग्रवाल ने प्रायोजित किया। महापौर आरती भंडारी ने सातवें दिन आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों छात्र-छात्राओं और कलाकारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला केवल धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन नहीं है बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देने वाला महत्वपूर्ण मंच भी है। खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं में खेल भावना और अनुशासन विकसित होता है जबकि मेंहदी संस्कृत समूह गान और नाट्य मंचन जैसी गतिविधियां नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति परंपराओं और विरासत से जोड़ती हैं। उन्होंने कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन संस्कृति ज्ञान और संस्कारों की संवाहक है। जयतु संस्कृतम् जयतु भारतम् के संदेश के साथ उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महापौर ने प्रतियोगिताओं के निर्णायकों आयोजकों सहयोगियों और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेले को जनभागीदारी और स्थानीय प्रतिभाओं के उत्साह से यादगार बनाया जा रहा है। बैकुंठ चतुर्दशी मेले के सातवें दिन आयोजित गतिविधियों ने यह संदेश दिया कि श्रीनगर का यह ऐतिहासिक आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ खेल शिक्षा कला और सांस्कृतिक संरक्षण का भी सशक्त मंच बन रहा है।
