Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में रविवार 29 नवंबर 2026 को फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। हरिद्वार के भगत सिंह चौक से भेल हरिद्वार तक आयोजित इस साइकिल रैली में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत (माय भारत) भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय ओलंपिक संघ के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह छह बजे हुआ। इसमें युवाओं माय भारत के स्वयंसेवकों खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने साइकिल रैली के माध्यम से फिटनेस स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू यूथ सेंटर हरिद्वार के अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा भाजपा के जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट हरिद्वार साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष आशु चौधरी भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवम तथा नेहरू यूथ सेंटर हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन के कोच एवं मेंटर आदर्श कश्यप और भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक साइकिल रैली के साथ विभिन्न फिटनेस गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने नियमित शारीरिक व्यायाम और साइकिलिंग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण देशभर के 100 प्रतिष्ठित स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन का उद्देश्य भारतीय ओलंपिक आंदोलन के मूल्यों उत्कृष्टता सम्मान और मित्रता को बढ़ावा देने के साथ देश के नागरिकों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत अभियान और विकसित भारत के संकल्प को भी प्रमुखता से जोड़ा गया। युवाओं को नशे से दूर रहने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी लिया। मेरा युवा भारत हरिद्वार के जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक ने कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही सशक्त एवं विकसित भारत की आधारशिला हैं। कार्यक्रम के अंत में मेरा युवा भारत हरिद्वार की ओर से सभी प्रतिभागियों स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार की फिटनेस और जनजागरूकता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *