प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए 4 लाख 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया है आरोपी व्हाट्सऐप पर आरटीओ चालान की एपीके फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल का एक्सेस प्राप्त करता था और इसके बाद बैंक खाते से रकम ट्रांसफर कर देता था 25 सितंबर 2025 को शिकायतकर्ता नरेशचंद्र रमोला निवासी ढालवाला मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल ने थाना मुनिकीरेती में शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 अगस्त 2025 को किसी व्यक्ति द्वारा उनके व्हाट्सऐप पर आरटीओ चालान की एपीके फाइल भेजी गई थी जिसे मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद उनके बैंक खाते से 4 लाख 40 हजार रुपये की धनराशि कट गई शिकायत के आधार पर थाना मुनिकीरेती में मामला दर्ज किया गया मामले की विवेचना साइबर सेल में नियुक्त उपनिरीक्षक संजीव थपलियाल के सुपुर्द की गई विवेचना के दौरान साइबर सेल द्वारा संदिग्ध मोबाइल नंबरों व्हाट्सऐप कॉल एवं संदिग्ध बैंक खातों के संबंध में तकनीकी जानकारी जुटाई गई तथा साइबर अपराधियों को ट्रेस किया गया आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना मुनिकीरेती से विशेष पुलिस टीम गठित की गई पुलिस टीम ने लगातार पतारसी सुरागरसी तथा साइबर सेल की तकनीकी एवं सर्विलांस सहायता से कार्रवाई करते हुए 7 अक्टूबर 2026 को अहमदाबाद गुजरात से साइबर ठगी के आरोपी पटेल कुणाल दिनेशभाई पुत्र दिनेश भाई पटेल उम्र 41 वर्ष निवासी ए 10 अर्बुदा अपार्टमेंट पुलिस स्टेशन गुजरात यूनिवर्सिटी नियर पासपोर्ट ऑफिस अहमदाबाद गुजरात को गिरफ्तार किया पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आरटीओ चालान की एपीके फाइल तैयार कर ऑनलाइन लोगों को भेजता था जैसे ही कोई व्यक्ति उक्त एपीके फाइल को अपने मोबाइल में डाउनलोड करता था आरोपी उसके मोबाइल का एक्सेस प्राप्त कर लेता था इसके बाद मोबाइल में मौजूद बैंकिंग संबंधी जानकारी का दुरुपयोग कर बैंक खाते से धनराशि ट्रांसफर कर देता था आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीव थपलियाल साइबर सेल एवं विवेचक अपर उपनिरीक्षक हरिमोहन थाना मुनिकीरेती तथा हेड कांस्टेबल 117 धर्मपाल थाना मुनिकीरेती शामिल रहे टिहरी पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर लोगों से अपील की है कि आरटीओ चालान केवाईसी बिजली बिल बैंक अपडेट आदि के नाम पर व्हाट्सऐप या एसएमएस से प्राप्त किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड न करें अनजान लिंक या एपीके फाइल मोबाइल का एक्सेस लेकर बैंक खाते से धनराशि निकाल सकती है साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करें
