Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोकने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में विगत दो दिनों में जनपद के सभी थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों में वृहद स्तर पर सघन सत्यापन अभियान चलाया गया अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा बाहरी व्यक्तियों किरायेदारों एवं मजदूरों का सत्यापन किया गया जनपद के कुल 12 थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों में 414 किरायेदारों एवं मजदूरों का सत्यापन किया गया सत्यापन के दौरान निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई अभियान के दौरान कुल 38 नगद चालान किए गए तथा कुल 80 हजार रुपये का हर्जाना अधिरोपित किया गया चालान न्यायालय को प्रेषित किए गए टिहरी पुलिस द्वारा सभी मकान मालिकों होटल एवं ढाबा संचालकों ठेकेदारों तथा अन्य प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की गई है कि वे अपने यहां निवास करने वाले किरायेदारों घरेलू सहायकों एवं मजदूरों का नियमानुसार पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए टिहरी पुलिस द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है पुलिस ने लोगों से सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में सहयोग करने और किरायेदारों एवं मजदूरों का सत्यापन अवश्य कराने की अपील की है टिहरी पुलिस का संदेश है कि सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए सभी लोग पुलिस का सहयोग करें और अपने यहां रहने वाले किरायेदारों एवं मजदूरों का सत्यापन अवश्य कराएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *