प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना एवं कोतवाली क्षेत्रों की पुलिस ने स्कूलों में पहुंचकर छात्र छात्राओं से संवाद किया टीम गौरा के माध्यम से महिला सशक्तीकरण एवं बालिका सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया अभियान के दौरान छात्राओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा आत्मरक्षा उनके अधिकारों तथा आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के संबंध में जानकारी दी गई छात्राओं को अपने साथ होने वाली किसी भी घटना अथवा समस्या को लेकर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया इसके साथ ही छात्र छात्राओं को साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया पुलिस टीम ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा अपने साथियों को भी नशे से बचाने के लिए प्रेरित किया इस दौरान पुलिस टीमों ने छात्र छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं एवं जिज्ञासाएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर वे बिना किसी भय या संकोच के पुलिस से संपर्क कर सकते हैं टिहरी पुलिस का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ साथ उन्हें अपने अधिकारों सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है
