प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्रीकोट स्थित बेस अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर में युवाओं छात्र नेताओं अस्पताल कर्मियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया रक्तदान शिविर में आयुष मियां पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत सहित अनेक युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए सहयोग का संकल्प लिया, इस अवसर पर रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान है आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए विशेष रूप से युवाओं की इस प्रकार की सहभागिता समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करती है शिविर में युवाओं ने रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का संदेश देते हुए कहा कि जरूरत के समय किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में दिया गया रक्त अमूल्य योगदान होता है युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने शिविर को सार्थक बनाया इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की गई रक्तदान शिविर के माध्यम से युवाओं ने यह संदेश भी दिया कि समाज सेवा केवल शब्दों तक सीमित नहीं है बल्कि जरूरत के समय अपने योगदान से किसी के जीवन में आशा और जीवन का संचार करना ही सच्ची मानव सेवा है इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा यशीश रावत मौजूद रहे
