प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत पौड़ी पुलिस नशा तस्करों की कमर तोड़ने के अभियान में जुटी है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के सख्त निर्देशों पर जनपदभर में नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक नेटवर्क को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के उद्देश्य से पुलिस टीमों द्वारा दिन-रात सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं 10 जुलाई 2026 को कोतवाली कोटद्वार पुलिस एवं सीआईयू टीम द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए पुलिस टीम ने कौड़िया रेलवे फाटक के समीप दो युवकों सोहेल एवं साहिब को रोककर तलाशी ली तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 120 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, बरामदगी के आधार पर दोनों के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में मामला दर्ज किया गया प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बरामद मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला का गहन विश्लेषण करते हुए नशे की बिक्री परिवहन वितरण एवं आपूर्ति से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका की विस्तृत जांच की जांच एवं सुरागरसी के दौरान प्रकरण में मौ0 नबी निवासी बरेली उत्तर प्रदेश की संलिप्तता प्रकाश में आई जिसकी पुष्टि होने पर उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए पुलिस के अनुसार मौ0 नबी गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से लगातार फरार चल रहा था तथा अपने संभावित ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था इसके बाद उसकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा उस पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही निगरानी तकनीकी एवं मैनुअल सूचना संकलन मुखबिर तंत्र की सक्रियता तथा आपसी समन्वय के फलस्वरूप सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रकरण में प्रकाश में आए इनामी अभियुक्त मौ0 नबी को 6 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की आपूर्ति एवं तस्करी से जुड़े नेटवर्क की अन्य कड़ियों के संबंध में भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मौ0 नबी पुत्र लतीफ अहमद निवासी सरनिया सीबी गज जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है
