Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हुआ प्रशिक्षण में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों की 31 युवतियों ने सौंदर्य एवं वेलनेस का प्रशिक्षण प्राप्त किया और मूल्यांकन परीक्षा उत्तीर्ण की समापन अवसर पर एलडीएम अनुप कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी ब्यूटीशियन की मांग बढ़ी है और स्वरोजगार के लिए बैंक हर संभव मदद करेगा आरसेटी निदेशक अरुण कुमार ने कहा कि संस्थान दो साल तक प्रशिक्षणार्थियों का फॉलोअप कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने में मदद करता है इस दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षक वीरेन्द्र सिंह बर्त्वाल मूल्यांकनकर्ता भास्कर बहुगुणा मास्टर ट्रेनर आरती पाल नीलम देवी प्रवीण कप्रवाण सहित प्रशिक्षणार्थी अनीषा शिवानी साक्षी शालिनी लक्ष्मी रिया खुशी रचना सलोनी रूचि प्राची शिमरन आस्था पल्लवी पायल आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *