Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए खेलों से जोड़ना बेहद जरूरी है इसी उद्देश्य से श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में नवंबर माह में 10 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा कल देर सायं आदिति पैलेस में युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ से क्रिकेट टीम बनाई जाएगी जिन बूथों पर पर्याप्त खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होंगे वहां दो बूथों को मिलाकर टीम गठित की जाएगी मंडल स्तर पर प्रतियोगिताओं के बाद चयनित टीमें आपस में मुकाबला करेंगी उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 16 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक लाख रुपये द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी अन्य टीमों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ट्रैक सूट भी दिया जाएगा जबकि प्रत्येक प्रतिभागी को टी-शर्ट प्रदान की जाएगी डॉ रावत ने कहा कि बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रत्येक विद्यालय में उनकी पसंद के अनुसार क्रिकेट वॉलीबॉल और फुटबॉल की खेल किट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ-साथ उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं उन्होंने प्रतियोगिता के लिए गठित पांच सदस्यीय समिति को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए तथा युवाओं से 25 अक्टूबर तक अपना पंजीकरण कराने का आह्वान किया इस अवसर पर तनुश्री एवं सुमित बिष्ट को सम्मानित भी किया गया युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश राठी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ से टीम तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के लिए मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन शुभम प्रभाकर ने किया जबकि समापन युवा मोर्चा के जिला प्रभारी गणेश भट्ट ने किया श्रीनगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष यशीश रावत ने मंडल क्षेत्र के युवाओं से खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि श्रीनगर नगर मंडल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल करने का पूरा प्रयास करेगा इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी मंडल अध्यक्ष ललिता नेगी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष जगमोहन नेगी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *