प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सहित राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय धनौल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि के पहुंचने पर पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया इसके पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर विधिवत स्वागत किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ इस दौरान उपस्थित लोगों ने वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत@2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया इसके बाद अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया गया मशाल के साथ निकली विशाल रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया रैली के माध्यम से सेवा सुशासन विकास और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से विभागीय स्टॉल लगाए गए अतिथियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली वहीं स्कूली छात्राओं द्वारा सेवा संकल्प अभियान की थीम पर बनाई गई रंगोलियों का भी अवलोकन किया गया और छात्राओं के प्रयासों की सराहना की गई कार्यक्रम के दौरान सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीम द्वारा देशभक्ति एवं जनजागरूकता से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत दायित्वधारी सोना सजवान जोत सिंह बिष्ट संजय नेगी खेम सिंह चौहान गीता रावत विनोद सुयाल सदस्य अनुसूचित जाति आयोग सुनीता देवी पूर्व मंत्री दिनेश धनै पूर्व विधायक विजय पंवार धन सिंह नेगी जिला प्रभारी अनिल गोयल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे
