Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री ट्रॉफी राज्य स्तरीय बेसबॉल चैंपियनशिप में जनपद टिहरी गढ़वाल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग की टिहरी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं अंडर-19 वर्ग में टिहरी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। जनपद की दोनों टीमों की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधन को बधाई दी गई। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से जनपद टिहरी गढ़वाल को गौरवान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *