प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को गुलाबराय मैदान रुद्रप्रयाग में सेवा ज्योति यात्रा विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया जिसे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में आमजन ने सुना। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार भरत सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की गई तथा उपस्थित लोगों को विकसित भारत 2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन सेवा कार्यों एवं जनकल्याणकारी प्रयासों की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई गई। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में जन सेवा से राष्ट्र सेवा के भाव को केंद्र में रखते हुए देश को विकास की नई दिशा देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण एवं अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल तक पहुंचाने के साथ ही प्रदेश की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सेवा ज्योति यात्रा भी आयोजित की गई। यात्रा के माध्यम से सेवा सुशासन एवं विकसित भारत के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को भी प्रसारित किया गया। विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय स्टॉल स्थापित किए गए। सूचना विभाग कृषि पशुपालन सैनिक कल्याण पर्यटन विकास डेयरी विकास समाज कल्याण जिला उद्योग केंद्र सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से आमजन एवं ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही आवश्यक सेवाएं एवं जानकारी उपलब्ध कराई गई। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं के प्रति जागरूक करना तथा जन सेवा से राष्ट्र सेवा की भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत सीमांत अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कपरवाण भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट जिला पंचायत सदस्य गंभीर बिष्ट जिला पंचायत सदस्य अमित मैखंडी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण चमोली मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम जनमानस उपस्थित रहे।
