Spread the love

पौड़ी पुलिस का मानवीय पहल: एकल नागरिकों व जरूरतमंदों को घर-घर जाकर दी जा रही मदद 100 से अधिक को बांटे खाद्य किट

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव/मोहल्लों में जाकर सिनियर सिटीजन,निर्धन,गरीब असहाय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत तथा थाना देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोठी अपने में जाकर सीनियर सिटीजन,गरीब,असहाय लोगों से मुलाकात की गयी एवं उनसे उनकी समस्याओं को बारे में जानकारी की गयी। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा उनकी कुशलता एवं उनकी समस्याओं के बारे मे पूछने के साथ ही गरीब लोगों को खाद्य सामग्री किट जिसमें दैनिक उपयोग हेतु जरूरी सामग्री जैसे दाल,चावल,मसाले,तेल आदि है।साथ ही ऐसे सभी लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सभी को इस सम्बन्ध में पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp