Spread the love

प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद के थाना पथरी क्षेत्र के शिवगढ़ गांव में आयोजित रामलीला के दौरान हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने पर पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया। घटना 18 अक्टूबर 2026 की है। सूचना मिलने पर थाना पथरी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे युवकों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार रामलीला के दौरान कुछ युवक हो-हल्ला कर रहे थे और शांति व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस टीम और रामलीला में मौजूद अन्य लोगों ने युवकों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने और लगातार हुड़दंग मचाते रहे। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने और किसी संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने नौ युवकों को हिरासत में लिया। सभी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। हिरासत में लिए गए युवकों में मुकुल पुत्र दरेश कुमार उम्र 22 वर्ष जतिन पुत्र पवन चौहान उम्र 19 वर्ष अमरीश पुत्र अमरपाल उम्र 26 वर्ष विशाल पुत्र विजेन्द्र उम्र 20 वर्ष शुभम पुत्र धरमवीर उम्र 19 वर्ष आकाश पुत्र राजकुमार उम्र 20 वर्ष मनीष कुमार पुत्र नरेन्द्र सिंह उम्र 21 वर्ष और विनीत कुमार पुत्र ब्रह्मपाल उम्र 19 वर्ष शामिल हैं। ये सभी हरिद्वार जनपद के थाना पथरी क्षेत्र के ग्राम धारीवाला के निवासी हैं। इनके अलावा अभिषेक पुत्र साधूराम उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम शिवगढ़ थाना पथरी जनपद हरिद्वार को भी हिरासत में लिया गया है। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र की शांति और कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक और धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। इस कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार कांस्टेबल जितेन्द्र पुंडीर कांस्टेबल सुरेश रावत कांस्टेबल सोहन राणा होमगार्ड अजय कुमार और होमगार्ड इन्छाराम शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *