Spread the love

पंचायत चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव–2025 के तहत मतदान प्रक्रिया के लिये पोलिंग बूथों में तैनात मतदान कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन एनआईसी कक्ष में ई.एम.एस.सॉफ्टवेयर के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के 1191 मतदेय स्थलों में तैनात 1316 कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने बताया कि यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न की गयी। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से की जा रही हैं। चुनाव से जुड़े सभी कार्य पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न किये जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp