Spread the love

पौड़ी पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत रामझूला पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

प्रदीप कुमार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स पखवाड़ा मनाए जाने के निर्देश निर्गत किए गए हैं जिसके तहत थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा चौकी रामझूला पर स्थानीय व्यापारियों ओर संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठि का आयोजन कर नशामुक्ति के संबंध में जागरूक किया गया है, जहां पर थानाध्यक्ष के द्वारा सभी को जागरूकता पाॅपलेट भी वितरित किए है इस अवसर पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला ने बताया की ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से नशा मुक्ति को लेकर समाज को जागरूक करना है,गोष्ठी के पश्चात पुलिस द्वारा चौकी रामझूला पर नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों और पर्यटकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सभी में नशा मुक्ति के लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत उपजिलाधिकारी यमकेश्वर अनिल चन्याल द्वारा की गई साथ ही उनके द्वारा स्थानीय लोगों को नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया गया,वही इस अवसर पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने लक्ष्मण झूला पुलिस की सराहना करते हुए कहा है की पुलिस के द्वारा नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सार्थक पहल की गई है जागरूकता गोष्ठी में नारायण सिंह रावत,स्वर्गाश्रम के मैनेजर सेवानिवृत कर्नल वी वी के श्रीवास्तव,गौरवअग्रवाल,मिंटू राणा,विजय दीक्षित कमल जोशी और विनीता नौटियाल और चौकी प्रभारी रामझूला उप निरी.उत्तम रमोला हेड का.सुनील राठी,राजीव कवि,देवेश ओर विमल बिष्ट आदि मौजूद रहे। नशा मुक्ति पखवाड़े के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान आगे भी थाना क्षेत्र में जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp