प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज मंगलवार को श्रीनगर गढ़वाल के आदिति पैलेस में जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक लेंगी। बैठक में संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में जिले के सांसद विधायक जिला पदाधिकारी जनप्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री प्रदेश पदाधिकारी जनपद में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी तथा विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। बांसुरी स्वराज के श्रीनगर आगमन और संगठनात्मक बैठक को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को आदिति पैलेस में भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में उनके प्रथम श्रीनगर आगमन पर स्वागत कार्यक्रमों को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। तैयारी बैठक में तय किया गया कि बांसुरी स्वराज के श्रीनगर पहुंचने पर पराग डेयरी क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पार्षद पंकज सती की टीम द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद श्रीनगर पौड़ी बस अड्डे पर नगर निगम की महापौर आरती भंडारी और पार्षदों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। वहीं आदिति पैलेस में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगी। भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रदेश सह-प्रभारी के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है। संगठनात्मक बैठक को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। तैयारी बैठक में भाजपा जिला महामंत्री गणेश भट्ट श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल नगर निगम की महापौर आरती भंडारी मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल एवं शुभम प्रभाकर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी सीमा भंडारी रेखा रावत शांति भट्ट मधु काला आशा फरासी पार्वती पटवाल और रेनु सुंदरियाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
