Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की पावन भूमि और ऐतिहासिक नगर श्रीनगर में 31 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी की ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ महारैली अभूतपूर्व जनसैलाब के साथ संपन्न हुई। रैली की सफलता और श्रीनगर में बने माहौल को लेकर भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला पौड़ी गढ़वाल की ओर से आभार बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि प्रकोष्ठ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ संगठन पदाधिकारियों प्रबुद्ध अधिवक्ता समाज तथा आम जनता का आभार व्यक्त किया। बैठक को संबोधित करते हुए बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी तथा भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला पौड़ी गढ़वाल के संयोजक अनूप पांथरी और सहसंयोजक विकास पंत ने कहा कि 31 अक्टूबर की यह रैली श्रीनगर और समूचे गढ़वाल क्षेत्र के इतिहास में महत्वपूर्ण साबित हुई है। जिला संयोजक अनूप पांथरी एवं सहसंयोजक विकास पंत ने संयुक्त रूप से कहा कि महारैली में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आगामी विधानसभा चुनाव में भारी और ऐतिहासिक मतों से विजय प्राप्त करेंगे। उन्होंने दावा किया कि डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीनगर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास शिक्षा स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और उन्हें जनता का समर्थन मिल रहा है। वक्ताओं ने कहा कि महारैली के माध्यम से जनता ने विकास सुशासन एवं स्थिरता के प्रति अपना समर्थन प्रदर्शित किया है। धामी सरकार के निर्णय और विकास कार्यों का किया उल्लेख बैठक में विधि प्रकोष्ठ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में हुए विकास कार्यों और लिए गए निर्णयों का उल्लेख किया। वक्ताओं ने कहा कि धामी सरकार ने प्रदेश के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इनमें सख्त कानून और सुशासन के क्षेत्र में देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू करना शामिल है। इसके साथ ही उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना। वक्ताओं ने धर्मांतरण विरोधी कानून दंगा नियंत्रण कानून और भू-कानून से जुड़े सुधारों का भी उल्लेख किया। जनसशक्तिकरण एवं आरक्षण के संबंध में उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण तथा राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य किया गया है। अवस्थापना विकास और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में ऑल वेदर रोड परियोजना ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम का पुनर्निर्माण मानसखंड मंदिर माला मिशन हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर और सीमांत गांवों के लिए शुरू की गई वाइब्रेंट विलेज योजना का उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में रोजगार सृजन रिवर्स माइग्रेशन उद्योगों को प्रोत्साहन तथा शिक्षा स्वास्थ्य एवं बुनियादी ढांचे से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं को राज्य की आर्थिकी और समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया गया। शीर्ष नेतृत्व जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों का जताया आभार बैठक में नेताओं ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद भट्ट विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों तथा वरिष्ठ गणमान्य लोगों की मौजूदगी के लिए आभार व्यक्त किया। महारैली को सफल बनाने में योगदान के लिए नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कपरवाण जिला प्रभारी नलिन भट्ट पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा पौड़ी गढ़वाल सुषमा रावत जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा नरेंद्र टम्टा भाजपा मीडिया प्रभारी प्रकाश सती महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी पार्षद देवेंद्र मणि मिश्र विपणन संघ के डायरेक्टर कुशलानाथ व्यापार संघ श्रीनगर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश असवाल तथा संजय गुप्ता और वासुदेव कंडारी जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल श्रीनगर का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया। संगठन स्तर पर कुशल प्रबंधन के लिए भाजपा जिला पौड़ी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत जिला महामंत्री गणेश भट्ट वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गिरीश पैन्यूली मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल एवं संयोजक जितेंद्र रावत का भी आभार जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के जमीनी परिश्रम के कारण ही महारैली इतना विशाल स्वरूप ले सकी। अधिवक्ताओं और पौड़ी लोकसभा क्षेत्र की जनता का किया धन्यवाद विधि प्रकोष्ठ ने श्रीनगर पौड़ी कोटद्वार सहित पूरे पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे प्रबुद्ध नागरिकों युवाओं मातृशक्ति और विशेष रूप से अधिवक्ता समुदाय का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि संविधान और न्याय की रक्षा में हमेशा अग्रणी रहने वाले अधिवक्ताओं की एकजुटता ने विकास और राष्ट्रवाद के प्रति उनके समर्थन को प्रदर्शित किया है। बैठक में ये रहे उपस्थित आभार बैठक में बार एसोसिएशन अध्यक्ष परमेश चंद्र जोशी महेंद्र पाल सिंह रावत प्रदीप मैठाणी पूर्व सहसचिव महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट देवी प्रसाद खरे सुनीता भंडारी सुबोध भट्ट विवेक जोशी नितेश भारती परमानंद मैठाणी ओम प्रकाश मैठाणी बलवीर सिंह रौतेला राजेश जैन आनंद सिंह बुटोला कुलदीप दानू प्रेरणा काला गौरव उपाध्याय और सुरेंद्र सिंह रौथान सहित अनेक वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर महारैली की सफलता पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *