Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। रेनबो पब्लिक स्कूल चौरास श्रीनगर गढ़वाल में स्काउट गाइड के चतुर्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला आयोजक आयुक्त एवं प्रशिक्षक वैभव गॉड तथा स्काउट मास्टर एवं प्रशिक्षक विकास बाबू ने छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। शिविर में छात्र-छात्राओं ने स्काउट गाइड की चारों श्रेणियों में प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनमें प्रवेशिका अर्थात प्रथम वर्ष कोमल पद अर्थात द्वितीय वर्ष दो पद अर्थात तृतीय वर्ष और गुरु पद अर्थात चतुर्थ वर्ष शामिल हैं। शिविर के प्रथम दिन छात्र-छात्राओं को मार्चिंग ड्रिल और ताली बजाने के विभिन्न तरीकों का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही उन्हें टेंट लगाने और प्राथमिक चिकित्सा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर के माध्यम से छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड से जुड़ी गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *