प्रदीप कुमार
धनोल्टी-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में अवैध शराब की बिक्री एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए टिहरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 30 अक्टूबर 2026 को थाना थत्यूड़ पुलिस ने धनोल्टी क्षेत्र से 55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान शान्तिराम पुत्र धूम्मू निवासी ग्राम बग्याल क्यारी थाना छाम जनपद टिहरी गढ़वाल उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद अवैध शराब के संबंध में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल कुलदीप कुमार और कांस्टेबल नरेश शोक्टा शामिल रहे।
