Spread the love

प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली गोपेश्वर में 31 अक्टूबर 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे होमगार्ड दौलत राम को भावभीनी विदाई दी गई। मूल रूप से गोपेश्वर गांव निवासी दौलत राम ने 38 वर्षों तक पुलिस परिवार के साथ कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था धीरेंद्र गुंज्याल और पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने उन्हें माला पहनाकर शॉल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की। इस दौरान अधिकारियों ने उनके 38 वर्षों के सेवाकाल को याद करते हुए कहा कि इतने लंबे समय तक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पुलिस के साथ खड़े रहना अपने आप में सराहनीय है। उन्होंने हर जिम्मेदारी को अपना समझकर निभाया और हमेशा पुलिस परिवार के एक सदस्य की तरह अपनी भूमिका निभाई। 38 वर्षों के इस लंबे सफर में उन्होंने अनेक ड्यूटियां निभाईं और कई उतार-चढ़ाव देखे। इस दौरान पुलिस महकमा उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं बल्कि एक परिवार बन गया। विदाई समारोह के दौरान माहौल भावुक हो उठा। जिन साथियों के साथ उन्होंने रोजमर्रा की ड्यूटी निभाई और सुख-दुख साझा किए उनसे विदा लेते समय भावनात्मक पल देखने को मिले। दौलत राम के लिए भी यह अवसर भावनाओं से भरा रहा। उनकी ड्यूटी का सफर भले ही पूरा हो गया है लेकिन पुलिस परिवार के साथ उनका जुड़ाव हमेशा बना रहेगा। 38 वर्षों की सेवा में अर्जित सम्मान साथियों का स्नेह और अनगिनत यादें उनके जीवन का हिस्सा रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *