Spread the love

प्रदीप कुमार
बद्रीनाथ-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। बद्रीनाथ धाम में तीर्थयात्री का खोया आईफोन 15 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 30 मिनट के भीतर खोज निकाला। मोबाइल मिलने पर तीर्थयात्री के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी मृत्युंजय पुत्र विजेंद्र का आईफोन 15 बद्रीनाथ धाम में कहीं गुम हो गया था। अपना कीमती मोबाइल खोने से परेशान मृत्युंजय ने बद्रीनाथ पुलिस से मदद की गुहार लगाई। शिकायत मिलते ही हेड कांस्टेबल अरुण गैरोला एवं हेड कांस्टेबल दिवाकर पीटी ने बिना देर किए मोबाइल की तलाश शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। अपनी सूझबूझ और तत्परता से पुलिसकर्मियों ने महज 30 मिनट के भीतर खोया हुआ मोबाइल खोज निकाला। अपना कीमती मोबाइल इतनी जल्दी वापस पाकर मृत्युंजय ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बद्रीनाथ पुलिस की तत्परता और पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *