Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिला सूचना कार्यालय रुद्रप्रयाग में कार्यरत तकनीकी सहायक आनंद सिंह बिष्ट का उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून स्थित श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। दुर्भाग्यवश रविवार देर रात उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से जिला सूचना कार्यालय परिवार में शोक की लहर है। सहकर्मियों ने उनके निधन को कार्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। आनंद सिंह बिष्ट अपने सरल स्वभाव मिलनसार व्यक्तित्व और सहयोग की भावना के लिए जाने जाते थे। उनके साथ काम करने वाले सहकर्मी उनकी कार्यशैली और व्यवहार को सदैव याद रखेंगे। उनके निधन से समस्त सहकर्मियों में गहरा शोक व्याप्त है। दिवंगत आनंद सिंह बिष्ट की अंत्येष्टि रविवार दोपहर संगम घाट रुद्रप्रयाग में की जाएगी। सूचना कार्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ॐ शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *