Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। खेल महाकुंभ 2026 के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग ने पूरे उत्तराखंड प्रदेश में सर्वाधिक प्रतिभागियों के पंजीकरण में दूसरा स्थान हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1 नवंबर 2026 को निदेशालय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के क्रीड़ा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी जनपद रुद्रप्रयाग वरद जोशी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान जनपद के जिलाधिकारी के कुशल दिशा-निर्देशन समयबद्ध योजना क्रियान्वयन और विधिवत निगरानी के साथ युवाओं एवं खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता का परिणाम है। इसमें युवा कल्याण विभाग शिक्षा विभाग खेल विभाग विद्यालयों महाविद्यालयों शारीरिक शिक्षकों खेल प्रशिक्षकों तथा विकासखंड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खेल महाकुंभ के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में व्यापक स्तर पर पंजीकरण एवं प्रचार-प्रसार अभियान संचालित किया गया। इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन एवं युवा कल्याण विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों शिक्षकों प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *