Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 06 नवंबर को देवभूमि उत्तराखंड आगमन और प्रस्तावित लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा महानगर देहरादून ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 03 नवंबर 2026 को महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में महानगर देहरादून की सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों रायपुर राजपुर धर्मपुर कैंट एवं मसूरी में बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उत्तराखंड आगमन और प्रस्तावित पदयात्रा रैली के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पदयात्रा रैली को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठनात्मक स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आगमन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय है। यह पदयात्रा लोकतांत्रिक मूल्यों सुशासन और जनहित के प्रति भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगी। उन्होंने कहा कि आज देश का लोकतंत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत हाथों में है। कांग्रेस पार्टी लगातार समाज में भ्रम की स्थिति पैदा कर देश के युवाओं और आम जनता को बरगलाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश विरोधी इरादों के साथ समाज को भ्रमित कर रही है। जेनजी के नाम पर युवाओं को विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के बजाय समय-समय पर विरोध के लिए प्रेरित कर अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी खजानदास विधायक विनोद चमोली उमेश शर्मा काऊ एवं विधायक सविता कपूर ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी-अपनी विधानसभा के साथ मंडल स्तर पर भी बैठकें आयोजित करें। मंडलों के सभी शक्ति केंद्रों और प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा रैली के महत्व की जानकारी दी जाए। उन्होंने रैली को सफल बनाने के लिए संगठन के प्रत्येक स्तर पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रैली में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अपनी-अपनी संख्या का विवरण प्रस्तुत किया तथा अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। बैठकों में महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी एवं विजेंद्र थपलियाल महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा राजेश कंबोज ओम कक्कड़ संध्या थापा मोहित शर्मा जगदीश सेमवाल समीर डोभाल पूनम मंगाई विनोद शर्मा प्रदीप कुमार अक्षत जैन मोतीराम महिपाल एवं श्रेय नौटियाल सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *