Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। बटवालधार चम्बा के समीप सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत के मामले में टिहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार वाहन चालक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में चम्बा पुलिस ने दुर्घटना के बाद फरार चल रहे अर्टिगा टैक्सी चालक को सत्यौं क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दिनांक 07 नवम्बर 2026 को बटवालधार चम्बा के समीप एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार प्यार चंद्र रमोला पुत्र अतर चंद्र रमोला निवासी सुमन कॉलोनी चम्बा की मृत्यु हो गई थी। घटना के संबंध में थाना चम्बा में वाहन संख्या UK07TE-3788 के अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने सड़क दुर्घटना के मामले को गंभीरता से लेते हुए वाहन चालक की तलाश और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद चम्बा पुलिस ने लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए दुर्घटना में संलिप्त वाहन संख्या UK07TE-3788 अर्टिगा टैक्सी के चालक गंगा शर्मा पुत्र स्वर्गीय सुन्दर लाल निवासी चौहान गली मेहूवाला थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 28 वर्ष को दिनांक 08 नवम्बर 2026 को सत्यौं क्षेत्र से हिरासत में ले लिया। इस प्रकार पुलिस ने दुर्घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर वांछित वाहन चालक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। मामले में आगे की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। गिरफ्तार चालक की पहचान गंगा शर्मा पुत्र स्वर्गीय सुन्दर लाल निवासी चौहान गली मेहूवाला थाना पटेलनगर देहरादून उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। दुर्घटना में शामिल वाहन अर्टिगा टैक्सी संख्या UK07TE-3788 है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार और अपर उपनिरीक्षक धीरेंद्र नेगी के साथ हेड कांस्टेबल संतोष सिंह तथा कांस्टेबल सोनू कुमार और कांस्टेबल अंकुर कुमार शामिल रहे। टिहरी पुलिस ने कहा कि वह सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में घायलों की सहायता करने और पुलिस को तत्काल सूचना देने का आग्रह किया है। टिहरी पुलिस ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *