Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर क्षेत्र में सब्जी की दुकान को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद श्रीनगर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। दिनांक 08 नवम्बर 2026 को सोशल मीडिया पर श्रीनगर क्षेत्र में सब्जी की दुकान को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए श्रीनगर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और विवाद में शामिल दोनों पक्षों के व्यक्तियों मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद नाजिम के विरुद्ध शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की। पौड़ी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आपसी विवादों को बातचीत और आपसी सहमति से सुलझाएं तथा किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न कर शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित न करें। पौड़ी पुलिस ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निरंतर तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *