Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सोनू उर्फ गागा पुत्र रिजवान निवासी माधोपुर रुड़की जनपद हरिद्वार को जिला बदर कर दिया है। पुलिस ने उसे एक माह तक जनपद हरिद्वार की सीमा में प्रवेश नहीं करने की सख्त हिदायत दी है। इसके बाद उसे हरिद्वार जनपद की सीमा से बाहर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में रवाना किया गया। पुलिस ने ढोल बजाकर उसे जनपद से विदा किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को जनपद की सीमा से बाहर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने गुंडा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए सोनू उर्फ गागा को जिला बदर किया और निर्धारित समय सीमा से पहले जनपद में प्रवेश नहीं करने की सख्त हिदायत दी। पुलिस के अनुसार सोनू उर्फ गागा का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ कोतवाली गंगनहर में गोवंश अधिनियम से जुड़े वर्ष 2022 का एक मामला और वर्ष 2023 के दो मामले दर्ज हैं। जिला बदर की कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी और सहायक उपनिरीक्षक मनीष कवि तथा कांस्टेबल राहुल खन्ना शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *