प्रदीप कुमार
झबरेड़ा-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस ने जान से मारने की नीयत से मारपीट करने के मामले में एक आरोपित और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। दोनों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 9 नवंबर 2026 को कोतवाली झबरेड़ा में शिकायतकर्ता सुमित पुत्र सुभाष निवासी ग्राम खजूरी कोतवाली झबरेड़ा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके चाचा मंगता के साथ इरफान सहित सात लोगों ने घर में घुसकर पलकटी लाठी-डंडों और सरियों से जान से मारने की नीयत से मारपीट की और उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाईं। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वांछित आरोपितों इनामी अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष झबरेड़ा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने नामजद आरोपित आबाद पुत्र इरफान और एक नाबालिग निवासी ग्राम खजूरी को हिरासत में लिया। दोनों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन कुमार अपर उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह और हेड कांस्टेबल मोहन शामिल रहे।
